Skip to main content

MP Free Laptop Yojana registration form 2022:

 

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि MP Free Laptop Yojana registration form कैसे भरें?, 12वीं में कितने परसेंट पर लैपटॉप मिलेगा?, लैपटॉप का फॉर्म ऑनलाइन कैसे करें? इन सभी बातों को आप जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ते रहिए । 


MP Free Laptop Yojana registration form 

मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों को सहायता और सम्मान राशि देते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक योजना संचालित की जाती है जिसे हम MP Free Laptop Yojana के नाम से जानते हैं| इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को सरकार द्वारा लैपटॉप प्रदान किए जाते हैं| सरकार द्वारा यही समय होता है जब रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करने की सूची तैयार की जाती है| क्योंकि आपको पता होगा कि 29 अप्रैल 2022 को मध्यप्रदेश में दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट MP बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है|

लैपटॉप कितने प्रतिशत पर मिलेगा 2022 MP? 
MP Free Laptop Yojana के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं ऐसे सभी विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ₹25000 प्रोत्साहन राशि के रूप में या आप चाहे तो प्रोत्साहन राशि के स्थान पर एक लैपटॉप भी ले सकते हैं| ध्यान रहे यह MP Free Laptop Yojana राज्य स्तरीय योजना है जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों को ही 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ₹25000 चाहे तो एक लैपटॉप दिया जा सकता है.बता दें कि पहले इस योजना को मध्यप्रदेश में 85% अंक प्राप्त करने पर चलाया जाता था लेकिन अब नई सरकार आने के बाद 85% अंक की बजाय अब 75% अंक में ही सरकार द्वारा लैपटॉप प्रदान कर दिया जाता है| MP Free Laptop Yojana 2022 से उन सभी छात्रों को लाभ मिल रहा है जो विद्यार्थी पढ़ाई में मेधावी है और 75% अंक से अधिक प्राप्त करते हैं ऐसे सभी विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश सरकार फ्री में लैपटॉप प्रदान करती है| यदि आपने भी हाल ही में 12वीं कक्षा पास की है और आपने भी मध्य प्रदेश से 12वीं कक्षा में 75% अंक से अधिक प्राप्त किए हैं तो आपको भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फ्री में लैपटॉप मिल सकता है| अब आपको MP Free Laptop Yojana registration form कैसे भरना है? यह हम आगे जानेंगे.


फ्री लैपटॉप योजना के लिए दस्तावेज (Important documents for Free laptop yojana)

• विद्यार्थी की कक्षा 12वीं की अंकसूचि 

• विद्यार्थी का आधार कार्ड

• आय प्रमाण पत्र

• निवास प्रमाण पत्र

• जाति प्रमाण पत्र

• बैंक पासबुक 

• पासपोर्ट साइज फोटो


मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के लिए पात्रता कौन है? (MP Free Laptop Yojana 2022 Eligibility)

1)विद्यार्थी को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है.

2)विद्यार्थी 12वीं कक्षा में 75% से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए.

3)विद्यार्थी लगातार अध्ययनरत हो.

4)छात्र के अभिभावक की वार्षिक आय ₹500000 से अधिक नहीं होनी चाहिए.

5)यह योजना केवल उन विद्यार्थियों पर ही लागू होगी जिन्होंने 12वीं कक्षा मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल से उत्तीर्ण की हो

6)ध्यान रहे कि 75% से अधिक अंक पर लैपटॉप केवल पिछड़े वर्गों को ही दिया जाएगा यदि सामान्य वर्ग से किसी को लैपटॉप लेना है तो उसे 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक लाने होंगे.


मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन/रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

1. सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाना है.

2. इसके बाद होम स्क्रीन पर आपको शिक्षा पोर्टल का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें.

3. अब आपके सामने लैपटॉप वितरण का एक ऑप्शन दिखाई देने लगेगा इस पर क्लिक करें.

4. अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म का ऑप्शन आ जाएगा इस पर क्लिक करने के बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी भर दें.

5. अब अपने एप्लीकेशन फॉर्म को कंप्लीट करें और उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें.

6. अब अंत में आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाएगा जिसे आप को संभाल कर रखना है आप चाहे तो इसकी प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.


Search YouTube : PRAVIND TECH




Search Instagram : pravind__tech


I hope guys यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा यदि पसंद आया होगा तो पोस्ट को शेयर करिए और साथ ही मेरे को Follow करिए क्युकी ऐसे ही helpful आर्टिकल लेके आता रहता हूं। 
और साथ ही मेरे YouTube channel को subscribe करिए and Instagram ko follow करिए


 Thanks for reading ❤️ all of you god bless you 🤗

Comments

Popular posts from this blog

“मैंने इतनी नौकरियाँ क्यों छोड़ी? मेरी असली कहानी और सीख”

🔥 परिचय मेरी जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब मैंने कई नौकरियाँ छोड़ीं। लोग सोचते थे कि मैं बार-बार job क्यों छोड़ रहा हूँ, लेकिन इसके पीछे भी एक वजह थी। 🚧 पहली नौकरी – Pune (Megna Company) डिप्लोमा के बाद मैंने पुणे में अपनी पहली नौकरी शुरू की। लेकिन वहाँ का माहौल मुझे सही नहीं लगा। बात करने का तरीका अच्छा नहीं था और मेरी तबीयत भी खराब हो गई। 👉 इसलिए मैंने वह नौकरी छोड़ दी। ❌ दूसरी नौकरी – John Deere (Dewas) इसके बाद मैंने देवास में John Deere जॉइन किया। लेकिन यहाँ भी मुझे satisfaction नहीं मिला और मुझे लगा कि मैं यहाँ आगे grow नहीं कर पाऊँगा। 👉 इसलिए मैंने इसे भी छोड़ दिया। 🌟 टर्निंग पॉइंट – VE Commercial Vehicles फिर मुझे VE Commercial Vehicles में काम करने का मौका मिला। यहाँ मैंने पूरे 1 साल मेहनत से काम किया। 👉 यहाँ से मैंने सीखा: Discipline Work culture Respect की value यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा experience रहा। 🔄 फिर बदलाव – Banco Product (Gujarat) इसके बाद मैंने Gujarat में Banco Product जॉइन किया। लेकिन वहाँ की गर्मी और परिस्थितियाँ मेरे लिए बहुत मुश्किल थीं...

रेल यात्रियों के लिए जरुरी सूचना:

रेल यात्रियों के लिए जरुरी सूचना: कटनी-सिंगरौली रेल खंड पर इंटरलाकिंग कार्यों की वजह से सिंगरौली से होकर गुजरने वाली अधिकतर गाड़ियां 23 अप्रैल तक रहेंगी निरस्त... पूरी लिस्ट देंखे :- 1) गाड़ी संख्या 06623/06624 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल गाड़ी दिनांक 09 अप्रैल से 22 अप्रैल 2024 तक दोनों दिशाओं में 14-14 ट्रिप रद्द रहेगी। 2) गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 09 अप्रैल से 22 अप्रैल 2024 तक तथा गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 10 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक दोनों दिशाओं में 14-14 ट्रिप रद्द रहेगी। 3) गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस दिनांक 10, 13, 17 एवं 20 अप्रैल 2024 को तथा गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 11, 16, 18 एवं 23 अप्रैल 2024 को दोनों दिशाओं में चार-चार ट्रिप रद्द रहेगी। 4) गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 14 एवं 21 अप्रैल 2024 को तथा गाड़ी संख्या 22168 निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस दिनांक 15 एवं 21अप्रैल 2024 को दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप रद्द रह...

एक छोटे गाँव से शुरू हुई मेरी जिंदगी की कहानी

✨ परिचय मेरा नाम प्रविंद शाह है। मैं मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एक छोटे से गाँव का रहने वाला हूँ। मेरी जिंदगी की शुरुआत एक साधारण परिवार से हुई, जहाँ सपने तो बड़े थे, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए साधन बहुत कम थे। 👶 शुरुआती जीवन और पढ़ाई मैंने अपनी पढ़ाई पहली कक्षा से लेकर आठवीं तक अपने ही गाँव के स्कूल से पूरी की। उसके बाद नौवीं और दसवीं की पढ़ाई के लिए मुझे अपने गाँव से लगभग 6–7 किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ता था। दसवीं के बाद मेरा मन था कि मैं 11वीं की पढ़ाई एक्सीलेंस स्कूल से करूँ, जो मेरे घर से लगभग 20–25 किलोमीटर दूर था। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि रोज आने-जाने का खर्च उठा सकें। इसलिए मुझे वहाँ एडमिशन छोड़ना पड़ा। 🎓 डिप्लोमा का फैसला परिस्थितियाँ ऐसी बनीं कि हमें जल्दी नौकरी पाने के बारे में सोचना पड़ा। इसलिए मैंने फैसला किया कि मैं डिप्लोमा करूँ। मैंने जबलपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। डिप्लोमा के दौरान भी खर्च निकालना आसान नहीं था। मैं कभी-कभी ऑनलाइन काम करता था, जैसे किसी का फॉर्म भरना, जिससे थोड़े-बहुत पैसे आ जा...